फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: जनसेवा दल ने त्रिवेणी में 300 अस्थि कलश विसर्जित किए

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जनसेवा दल ने रविवार को हरिद्वार ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट पर ब्राह्मणों द्वारा वेद मंत्रों और यज्ञ समारोह कर 300 अनाथ अस्थि कलश विसर्जित किए। दल के प्रवक्ता युधिष्ठिर शर्मा ने बताया कि शनिवार को महासचिव चमन गुलाटी के संयोजन में अस्थि कलशों के साथ छह बसें पानीपत से हरिद्वार की के लिए रवाना हुईं। महासचिव चमन गुलाटी ने बताया कि इसमें कुछ श्रद्धालुओं बसों में तो कुछ निजी गाड़ियों में भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि हर साल अनाम और अनाथ लोगों के संस्कार के बाद दल के सदस्य तीन सौ अस्थि कलश फूल लेकर हरिद्वार में प्रवाहित करने पहुंचते हैं। इस बार 300 अस्थि कलशों के संग हजारों श्रद्धालु ऋषिकेश पहुंचे।
विज्ञापन

रविवार को हरिद्वार यज्ञ में देशी घी की आहुतियां देने के लिए हरिद्वार जगन्नाथ धाम से महामंडलेश्वर स्वामी अरुण दास महाराज, पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन कोठारी रघुवर दास, मुकाम महंत सूर्यांश मुनि, स्वामी आनंद प्रकाश, राधे राधे महाराज, गद्दी गाहड़ू लाल वेद गोस्वामी, लोकेश दास, कृष्ण मनचंदा, सुभाष बटला, सुनील ग्रोवर, राम बुद्धिराजा पहुंचे। पूर्णाहुति मंत्रों के साथ राकेश गांधी, श्यामलाल खूंगर, अशोक मिगलानी, लेखराज जताना, अशोक अरोरा सेवादारों ने यज्ञ में पूर्णाहुति देने के बाद सभी ने एक-एक कलश को खोलते हुए गायत्री मंत्र व महामृत्युंजय मंत्र उच्चारण कर प्रवाहित कर गुलाब के फूलों से श्रद्धांजलि अर्पित की। अस्थि कलश विसर्जन और गंगा स्नान के बाद विशाल भंडारा लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें