फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: वॉलीबॉल प्रतियोगिता के पहले दिन जलालपुर प्रथम ने बनाया दबदबा

विज्ञापन
​शिवाजी स्टेडियम में वॉलीबॉल खेलती ​खिलाड़ी। स्रोत : सोशल मीडिया
विज्ञापन
पानीपत। जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन द्वारा दो दिवसीय एडवोकेट नरेश जैन मेमोरियल वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शनिवार को शिवाजी स्टेडियम में आयोजन किया। पहले दिन महिला खिलाड़ियों ने मैदान पर शानदार खेल का प्रदर्शन किया। जलालपुर प्रथम ने नव ज्योति स्कूल को 2-0 से हरा अपना दबदबा बनाया।
विज्ञापन




मुख्यातिथि वरिष्ठ समाजसेवी ओपी माटा व सीजेएम मीनू रही। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय लेकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि खेल इंसान को अनुशासन सिखाता है, जो सफल जीवन का मूलमंत्र होता है। महिला वर्ग के मैच का शुभारंभ इनर व्हील क्लब पानीपत मिडटाउन की प्रधान डाॅ. अनु कालड़ा और समाजसेवी अनिता जैन ने किया। उन्होंने कहा कि बेटियां आज किसी भी क्षेत्र में किसी से पीछे नहीं हैं। सीजेएम मीनू ने कहा कि खिलाड़ियों को उचित मंच मिलने से ही देश का विकास संभव है। उन्होंने जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन पानीपत के प्रयासों की सराहना की।
पंडित राजा राम ने कहा कि खिलाड़ी अपने प्रदेश व देश का नाम रोशन करने के लिए मैदान में उतरें। मंच संचालन कला प्राध्यापक प्रदीप मलिक ने किया। इस अवसर पर तेजबीर मलिक, राजेश मलिक, राजेश टूर्ण, नवनीत कुंडू, रत्न सिंह रावल, राजू बली, विक्की खर्ब, सुनील मलिक, लहरी भादड़, साहिल जैन, बलवान घनघस, सतीश अरोड़ा, विकास बिधान व विजेंद्र सूरा मौजूद रहे।
विज्ञापन


ये रहे परिणाम

आयोजन समिति के सदस्य राजेश मलिक ने बताया कि लड़के व लड़कियों के वर्ग में मैच काफी रोमांचक रहे। महिला वर्ग में जलालपुर प्रथम ने नव ज्योति स्कूल को 2-0 से हराया। लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी पंजाब ने चोरकारसा को हराया। टिकरी कलां दिल्ली ने शिवाजी स्टेडियम पानीपत को 2-0 से हराया। आर्य पीजी कॉलेज ने एसबीएस चोरकारसा को 2-0 से हराया।
विज्ञापन

शिवाजी स्टेडियम में वॉलीबॉल खेलती खिलाड़ी। स्रोत : सोशल मीडिया

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें