पानीपत। जैन तपस्वी श्रेयांश मुनि महाराज चातुर्मास के लिए अपने पैतृक गांव राजाखेड़ी में 31 साल बाद आएंगे। वे चातुर्मास के दौरान गांव में संस्कार शिविर में लोगों को धर्म का संदेश देंगे।
उनके साथ संघ शास्ता शासन प्रभावक सुदर्शन लाल महाराज के शिष्य प्रवचन प्रभावक रोहित मुनि महाराज, रजत मुनि महाराज भी आएंगे। श्रेयांश मुनि महाराज ने 1994 में रायकोट में जैन भागवती दीक्षा ली थी। ग्रामीणों में उत्साह बना हुआ है।
एसएस जैन सभा राजाखेड़ी के प्रधान राहुल जैन ने बताया कि श्रेयांश मुनि महाराज का पैतृक गांव राजाखेड़ी है। 1994 में रायकोट में जैन भागवती दीक्षा ली थी। अब 31 साल बाद अपने पैतृक गांव में चातुर्मास करेंगे। गांव में चार महीने संस्कार शिविर चलेगा व धर्म ज्ञान की गंगा बहेगी।