फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयदीप राठी हत्याकांड : आरोपियों से पूरे दिन हुई पूछताछ, पुलिस ने जुटाए साक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। इनेलो जिलाध्यक्ष कुलदीप राठी के भाई जयदीप राठी की हत्या के 20 दिन बाद भी पुलिस गुत्थी को पूरी तरह से नहीं सुलझा पाई। बुधवार को भी एसआईटी ने आरोपियों से एक साथ पूछताछ की, जिसमें कई अहम साक्ष्य जुटाने का दावा किया जा रहा है, लेकिन अभी तक पुलिस स्पष्ट तौर पर कुछ नहीं बता रहा है। बताया जा रहा है कि वीरवार को पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश कर सकती है।
विज्ञापन

जयदीप राठी का 27 दिसंबर को अपहरण कर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चार जनवरी को पुलिस ने आरोपी जसवंत उर्फ जस्सी को यमुनानगर के चाहरवाला गांव से गिरफ्तार किया था। आरोपी को अदालत में पेश कर आठ दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। पूछताछ में आरोपी ने बताया था कि 27 दिसंबर को ही जयदीप की हत्या की पंजाब के जीरकपुर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी इसके बाद शव को जलाकर कुरुक्षेत्र की नरवाना ब्रांच नहर में फेंक दिया था। वारदात में शामिल गुरदर्शन व जलजीत उर्फ भोला को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया था, इसके साथ ही चार आरोपियों हरेंद्र राठी, रविंद्र राठी, प्रीतम और सुनील को भी पुलिस ने जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर चार दिन के रिमांड पर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें