फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: आयुष विभाग कर्मियों व ग्रामीणों ने किया सूर्य नमस्कार

विज्ञापन
आयुष डिस्पेंसरी में सूर्य नमस्कार करते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
इसराना। हरियाणा योग आयोग व आयुष विभाग की ओर से पाथरी गांव के आयुष डिस्पेंसरी में सूर्य नमस्कार कराया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। जिले में बने हर आयुष डिस्पेंसरी में मंगलवार और बुधवार को सूर्य नमस्कार कराया गया। आयुर्वेद अधिकारी डॉ. राजकपूर की अध्यक्षता में कार्यक्रम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

डॉ. राजकपूर ने बताया कि 12 जनवरी स्वामी विवेकानंद जयंती से 12 फरवरी महर्षि दयानंद सरस्वती जयंती तक एक माह सूर्य नमस्कार अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य योग के माध्यम से लोगों को स्वस्थ रहने का संदेश देना है, साथ ही सूर्य नमस्कार के वैज्ञानिक शारीरिक और मानसिक लाभों के प्रति लोगों को जागरूक करना। सूर्य नमस्कार के आयोजन पुलिस विभाग व शिक्षा विभाग में भी किया जाएगा। आयुष योग सहायक योगाचार्य सतीश क्रांतिकारी ने पाथरी गांव की डिस्पेंसरी में कर्मचारियों और ग्रामीणों को सूर्य नमस्कार कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें