फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगदीश हत्याकांड में तीन आरोपी काबू

Thu, 11 Jun 2015 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने अहर गांव में जगदीश हत्याकांड में बड़ी सफलता मिली है। जिला पुलिस ने हत्या व हत्या के प्रयास के मामले में आरोपियों को काबू किया है।
विज्ञापन


स्पेशल स्टाफ पानीपत ने तीन और बोहली चौकी पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा है। स्पेशल स्टाफ पानीपत ने तीनों आरोपियों को एक दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

मामला थाना मतलौडा के अंतर्गत अहर गांव में 30 अप्रैल का है। कुछ लोगों ने अहर निवासी जगदीश और उसके बेटे को गोली मार दी थी। इसमें जगदीश की मौके पर ही मौत हो गई थी और उसका लड़का गंभीर रूप से घायल हो गया था।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि शराब के एक ठेकेदार को सूचना मिली कि अहर गांव में अवैध रूप से शराब की बिक्री होती है। वे सूचना के आधार पर 30 अप्रैल की रात को अहर गांव पहुंचे। इसी समय एक व्यक्ति गाड़ी में आया।

उन्होंने उसको शराब तस्करी के शक में पकड़ना चाहा, लेकिन उक्त व्यक्ति उनसे बच निकल भागा। शराब ठेकेदार व अन्य ने जगदीश के मकान का दरवाजा खुलवाया और सीधी गोली चला दी। जगदीश की गोली लगने पर मौके पर ही मौत हो गई।

उसका लड़का आवाज सुनकर आया और मामला देखकर वापस भागने लगा। हमलावरों ने उस पर भी गोली चला दी। इसमें उसको गोली लग गई और गंभीरावस्था के चलते पानीपत के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया। पुलिस ने पांच लोगों को नामजद कर कई अन्य के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया था और कई आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी थी।

स्पेशल स्टाफ पानीपत प्रभारी सब-इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह ने सूचना के आधार हत्या की वारदात में संलिप्त नारा निवासी विजय, कुलदीप और सतबीर को पानीपत रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि वे वारदात को अंजाम देने के बाद राजस्थान की तरफ भाग गए थे और अब हरिद्वार की तरफ जाने के प्रयास में थे।

स्पेशल स्टाफ ने तीनों को कोर्ट में पेश कर रिमांड मांगा। कोर्ट ने तीनों का एक दिन का रिमांड मंजूर कर दिया। वहीं बोहली चौकी में तैनात हवलदार जोगेंद्र सिंह ने जगदीश हत्याकांड के एक अन्य आरोपी बूटा सिंह निवासी लुधियाना-पंजाब को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता अनिल कुमार ने बताया कि स्पेशल स्टाफ और बोहली चौकी पुलिस ने जगदीश हत्याकांड में चार आरोपियों को काबू किया है। यह पुलिस के लिए उपलब्धि का विषय है। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है और बाकी आरोपियों को भी जल्द ही काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें