फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई और स्कूली छात्रों में झगड़ा, 11वीं के छात्र के सीने में सुआ घोंपा, मौत

विज्ञापन
ITI and school students quarrel, 11th student suffers chest, dies - फोटो : Panipat
विज्ञापन
सुखदेव नगर में वीरवार को दिनदहाड़े 11वीं में पढ़ने वाले 17 वर्षीय छात्र सागर कुंडू की सुआ घोंपकर दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। आठ से 10 लड़कों ने वारदात को अंजाम दिया और मौके से भाग गए। हत्या की वजह आईटीआई छात्रों के साथ स्कूली छात्रों के चल रहे झगड़े को माना जा रहा है। वारदात की तस्वीरें सीसीटीवी मेें कैद हो गईं हैं। छात्र सागर कुंडू के सीने में दिल के पास दो और कमर पर एक बार सुआ घोंपा गया है। इस दौरान लहूलुहान छात्र ने एक दुकान में घुसकर अपनी जान बचाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों ने दुकान में घुसकर भी भी मारा और फरार हो गए। सामान्य अस्पताल में इलाज के दौरान छात्र ने दम तोड़ दिया। सीआईए की तीन टीम जांच में जुट गई हैं।
विज्ञापन

न्यू मुखीजा कॉलोनी निवासी 17 वर्षीय सागर कुंडू नवयुग पब्लिक स्कूल में कक्षा 11 वीं का विद्यार्थी था और उसके पिता राजबीर की सन 2010 में मौत हो चुकी थी। जिसके बाद से सागर, भाई देवेंद्र और मां पूनम के साथ पानीपत मॉडल टाउन में अपने मामा के घर रह रहा था। पुलिस के मुताबिक सागर वीरवार को बस स्टैंड स्थित ब्लैक डोर कैफे में आया था, यहां से वह टायलेट जाने के लिए पसीना निवासी दोस्त सौरभ, जलमाणा निवासी नवीन के साथ बाहर निकला। कुछ दूरी पर आईटीआई के छात्र और स्कूली छात्रों झगड़ा चल रहा था। यह वक्त था दोपहर पौने तीन बजे। दोनों गुटों ने एक दूसरे पर हथियारों से हमला करने ही वाले थे कि सागर अपने दोस्तों के साथ वहां से भागा। उनमें पीछे छात्रों का एक गुट भी भागा और जितेंद्रा अस्पताल के पास सागर को चारों तरफ से घेर कर उस पर सुए से हमला कर दिया। सागर के दोस्त भागने में कामयाब हो गए। यह वारदात दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें