फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: जमकर बरसे मेघा, बापौली में सबसे अधिक 28 एमएम हुई बारिश

Sat, 30 Aug 2025 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
जीटी रोड पर सर्विस लेन में भरे पानी से गुजरते वाहन। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। जिले में शुक्रवार को जमकर मेघा बरसे। बापौली खंड में सबसे ज्यादा 28 एमएम, पानीपत आठ एमएम, समालखा चार एमएम, मतलौडा 20 एमएम बारिश दर्ज की गई। वहीं इसराना में बूंदाबांदी हुई। बारिश से शहर की कई सड़कों पर जलभराव हो गया। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विशेषज्ञ ने शनिवार को भी बारिश की संभावना जताई है।
जिले में शुक्रवार को जिले में सुबह से शाम तक रुक-रुककर बारिश होती रही। जिससे तापमान में कमी दर्ज की। सबसे ज्यादा बापौली में 28 एमएम बारिश दर्ज की गई। बारिश होने से अनेक स्थानों पर जलभराव की स्थिति बनी रही। जिससे राहगीरों के साथ वाहन चालकों को परेशानी हुई। एल्डिको में बारिश होने से जलभराव की स्थिति से लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई। एल्डिको निवासी रामचंद्र ने बताया कि सुबह से रुक-रुककर बारिश हो रही है। बारिश होने से गली व सड़कों पर पानी जमा हो रहा है। जिससे राहगीरों व वाहन चालकों को भी परेशानी हो रही है। वहीं बीमारियां फैलने का भय रहने लगा है। वहीं अधिकतम तापमान में तीन डिग्री की कमी आई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार 11 किलोमीटर प्रति घंटा रही। हवा चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं बारिश होने से किसानों के चेहरे खिले हुए हैं। मौसम विशेषज्ञ डॉ. आशीष ने बताया कि शनिवार को बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिन अधिकतम/न्यूनतम तापमान
शुक्रवार 29/26
शनिवार 31/26
रविवार 30/25
सोमवार 28/25
मंगलवार 28/25
बुधवार 29/26
वीरवार 32/26

जीटी रोड पर सर्विस लेन में भरे पानी से गुजरते वाहन। संवाद

जीटी रोड पर सर्विस लेन में भरे पानी से गुजरते वाहन। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें