इसराना। इनेलो के पूर्व युवा प्रदेशाध्यक्ष एवं हलका प्रभारी सुरजीत संधू और हलका प्रधान राजेंद्र जागलान ने अपनी टीम के साथ बुधवार को हलके के दस गांवों का दौरा किया। उन्होंने ग्रामीणाें को रोहतक में 25 सितंबर को होने वाले सम्मान दिवस समारोह में पहुंचने का न्यौता दिया। उनके साथ प्रदेश सचिव हेमराज जागलान विशेष रूप साथ रहे।
राजेंद्र जागलान ने कहा कि 25 सितंबर का दिन चौधरी देवीलाल की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का दिन है। उन्होंने अपील की कि इसराना हलके से हजारों की संख्या में लोग रोहतक पहुंचकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाएंगे। इस मौके पर अमन मांडी, महाबीर नंबरदार, विजय वाल्मीकि मौजूद रहे।