पानीपत। ट्रेन की लेटलतीफी लगातार जारी है। शुक्रवार को इंटरसिटी एक्सप्रेस अप और डाउन व दादर एक्सप्रेस डाउन रद्द रहीं। वहीं दर्जनों ट्रेन अपने निर्धारित समय से घंटों की देरी से पहुंची। ऐसे में यात्रियों को कई घंटों तक स्टेशन पर ही ट्रेन का इंतजार करना पड़ा।
दिल्ली जाने वाले यात्री नवीन, राजेंद्र और प्रदीप ने बताया कि वह पिछले कई घंटों से स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं लेकिन उनके दिल्ली जाने के लिए कोई ट्रेन उपलब्ध नहीं हो पा रही है। जिससे उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे के जानकारों का कहना है कि कई जगह अब भी धुंध के होने के कारण ट्रेन देरी से पहुंच रही हैं।
जिससे उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ट्रेन की गति धीमी होने के कारण यह समस्या उत्पन्न हो रही है। यदि ट्रेन की गति में कोई बदलाव किया जाए तो कोई हादसा हो सकता है। इसलिए यात्रियों को सुरक्षित उनके गंतव्य स्थान पर पहुंचाने के लिए ट्रेन की गति को धीमा किया गया है।
ये ट्रेन हो रही प्रभावित : अप लाइन की ट्रेन : पठानकोट एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय सुबह 9:18 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत सुबह 10:06 बजे पहुंची।
यह ट्रेन 48 मिनट की देरी से स्टेशन पर पहुंची। दिल्ली-कुरुक्षेत्र पैसेंजर ट्रेन का पानीपत पहुंचने का समय सुबह 10:01 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत 11:20 बजे पहुंची। यह ट्रेन 1:19 घंटे की देरी से स्टेशन पर पहुंची। खजुराहो एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय सुबह 10:34 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत 11:02 बजे पहुची। यह ट्रेन पानीपत 28 मिनट की देरी से स्टेशन पर पहुंची। सचखंड एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय दोपहर 2:22 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत शाम को 4:12 बजे पहुंची। यह ट्रेन 1:50
घंटे की देरी से स्टेशन पर पहुंची। फाजिल्का एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय दोपहर 2:29 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत शाम को 3:39 बजे पहुंची। यह ट्रेन 1:10 घंटे की देरी से स्टेशन पर पहुंची। इंटरसिटी एक्सप्रेस को शुक्रवार को किसी कारणवश रद्द कर दिया गया है।
डाउन लाइन की ट्रेन : इंटरसिटी एक्सप्रेस को किसी कारणवश रद्द कर दिया गया है। पश्चिम एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय दोपहर 2:32 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत 2:54 बजे करीब 22 मिनट की देरी से स्टेशन पर पहुंची। गीता जयंती एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय शाम 4:02 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत शाम 4:33 बजे पहुंची। यह ट्रेन पानीपत 31 मिनट की देरी से पहुंची। दादर एक्सप्रेस को आज किसी कारणवश रद्द कर दिया गया है।