फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: शुगर मिल में चीनी की रिकवरी बढ़ाने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। डाहर शुगर मील में हरियाणा शुगर मिल फेडरेशन के चेयरमैन धर्मबीर डागर व शुगर फेड के एमडी शक्ति सिंह ने शुगर मिल का निरीक्षण किया। उन्होंने शुगर मिल का जायजा लिया और वहां की भौतिक सुविधाओं तथा साफ-सफाई का निरीक्षण भी किया। इस दौरान उन्होंने शुगर मिल में चीनी की रिकवरी बढ़ाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

हरियाणा शुगर मिल फेडरेशन के चेयरमैन धर्मबीर सिंह डागर ने चीनी की रिकवरी बढ़ाने के लिए सैंपल चेक किए और चीनी रिकवरी बढ़ाने पर जोर दिया। इस दौरान उन्होंने सर्व कर्मचारियों की बैठक भी ली। बैठक में शुगर मिल कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राणा ने चेयरमैन के सामने कर्मचारियों से संबंधित समस्याओं को रखा। समस्याओं को सुनकर चेयरमैन धर्मबीर सिंह डागर ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।

उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया कि भविष्य में शुगर मिल अपनी लेबर के माध्यम से ही किसानों के गन्ने की कटाई इत्यादि का कार्य करवाएगा। इस योजना पर कार्य किया जा रहा है। किसानों की आय बढ़ाने के लिए ज्यादा से ज्यादा गन्ने की बुआई करके और उसके बीच में धनिया, प्याज, गोभी, हल्दी आदि की बुआई करके अपनी आय को दोगुनी कर सकता है। इस मौके पर एमडी शुगर मिल मनदीप कुमार सहित सोनीपत शुगर मिल की एमडी श्वेता सुहाग भी उपस्थित रही।
विज्ञापन


बॉक्स
कटाई की मशीन लाने के लिए कमेटी का होगा गठन
चेयरमैन धर्मबीर सिंह डागर व शुगर फेडरेशन के एमडी शक्ति सिंह एक किसान के खेत में भी गए और वहां पर जायजा लिया। उन्होंने किसानों की मांग पर कहा कि कटाई की मशीनें महाराष्ट्र की तर्ज पर लाने के लिए गांव के युवाओं की कमेटी गठित की जाएगी और उन्हें सब्सिडी पर मशीनें दिलवाई जाएंगी ताकि उन युवाओं को रोजगार भी मिले और किसानों की समस्या दूर हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें