फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ने अवैध संबंधों का विरोध किया तो इंस्पेक्टर पति ने पत्नी को पीट पीटकर किया अधमरा

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। अवैध संबंधों का विरोध करने पर मॉडल टाउन निवासी विवाहिता को इंस्पेक्टर पति ने पीटकर अधमरा कर दिया। जानकारी मिलने पर पीड़िता के मायके वालों ने उसे एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया। मामले में विवाहिता की ओर से उक्त आशय की शिकायत दी गई है, हालांकि फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन

मॉडल टाउन निवासी महिला ने सोनीपत पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 12 वर्ष पहले सोनीपत निवासी इंस्पेक्टर से शादी हुई थी। आरोप है कि पति के कई महिलाओं से अवैध संबंध हैं। दावा है कि उसके पास पति के खिलाफ सबूत भी हैं। शिकायत में बताया गया कि विरोध करने पर पति उसके साथ मारपीट करता है। यही कारण है कि दो दिन पहले सोनीपत में पति ने उसे पीटकर अधमरा कर दिया। उसने पानीपत में मायके वालों को इसकी सूचना दी। इसके बाद परिजन उसे सोनीपत के सरकारी अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे पानीपत लाकर निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। शिकायत में महिला ने अपने जेठ पर भी छेड़छाड़ करने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें