फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: रेलवे स्टेशन पर चलाया जांच अभियान

Thu, 01 Jan 2026 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। रेलवे स्टेशन पर बुधवार को जीआरपी और आरपीएफ ने मिलकर सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए जांच अभियान चलाया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने टीम बनाकर सभी प्लेटफार्म पर बैठे यात्रियों के सामान की जांच की। साथ ही सभी से पूछताछ भी की गई। पुलिसकर्मियों ने यात्रियों को स्टेशन पर कोई संदिग्ध किस्म की वस्तु न छूने के बारे में जानकारी दी। साथ ही इसकी जानकारी तुरंत जीआरपी और आरपीएफ को देने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

जीआरपी थाना प्रभारी चंदन सिंह ने बताया कि जीआरपी और आरपीएफ के जवान मिलकर सप्ताह में तीन बार स्टेशन पर जांच अभियान चलाते है। जिसमें टीम बनाकर सभी प्लेटफार्म पर मौजूद यात्रियों के सामान की गहनता से जांच की जाती है। साथ ही यात्रियों को भी किसी संदिग्ध किस्म की वस्तु को न छूने और इसकी जानकारी जीआरपी और आरपीएफ को इसकी जानकारी देने के प्रेरित किया। बुधवार को जांच के दौरान कोई संदिग्ध किस्म की वस्तु नहीं मिली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें