फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सीएम के दौरे से पहले इनसो नेता बलराज देशवाल दूसरी बार नजरबंद

विज्ञापन
घर में नजरबंद इनसो नेता बलराज देशवाल। स्रोत : सोशल मीडिया
विज्ञापन
प्रत्यक्ष छात्रसंघ चुनाव बहाली और विद्यार्थियों की समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपने जा रहे थे, गांव अटावला स्थित घर पर पुलिस ने रोका
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के पानीपत दौरे से पहले पुलिस ने इनसो के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष बलराज देशवाल को गांव अटावला स्थित उनके निवास पर नजरबंद कर दिया। उन्हें लगातार दूसरी बार घर पर रोका गया है। इससे पहले नौ अक्तूबर को भी पुलिस ने उन्हें इसी तरह घर से बाहर नहीं जाने दिया था।
बलराज देशवाल ने बताया कि वे प्रत्यक्ष छात्रसंघ चुनाव बहाल करने और प्रदेश के कॉलेजों व विश्वविद्यालयों में विद्यार्थियों से जुड़ी समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने आर्य कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री से मिलने की योजना बनाई थी, लेकिन मुख्यमंत्री के पहुंचने से पहले ही पुलिस ने उनके घर पर पहुंचकर उन्हें बाहर जाने से रोक दिया।
विज्ञापन

इनसो नेता ने कहा कि विद्यार्थियों की समस्याएं सरकार तक पहुंचाना और प्रत्यक्ष छात्रसंघ चुनाव की मांग उठाना उनका लोकतांत्रिक अधिकार है। छात्र राजनीति का उद्देश्य विद्यार्थियों के अधिकारों की रक्षा करना है। प्रत्यक्ष छात्रसंघ चुनाव से विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित होती है और लोकतांत्रिक भागीदारी को बढ़ावा मिलता है।
विज्ञापन

एमए (इतिहास) के छात्र बलराज देशवाल ने कहा कि विद्यार्थी होने के नाते वे छात्र हितों से जुड़ी समस्याओं को समझते हैं। पुलिस की इस कार्रवाई को उन्होंने अलोकतांत्रिक बताते हुए कहा कि इससे छात्र हितों की आवाज कमजोर नहीं होगी। इनसो प्रत्यक्ष छात्रसंघ चुनाव की बहाली और विद्यार्थियों की समस्याओं को लेकर अपना संघर्ष जारी रखेगी।
17
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें