फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में क्रूरता: मासूम को पैर बांध उल्टा लटकाया, फिर बेरहमी से पीटा; टीचर ने इसलिए दिलाई दिल दहलाने वाली सजा

Mon, 29 Sep 2025 08:35 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, पानीपत

सार

पानीपत के स्कूल में दूसरी कक्षा के मासूम को उल्टा लटकाकर पिटाई करने का दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। होमवर्क नहीं करने पर शिक्षिका ने सजा देने के लिए वैन चालक से बच्चे को पैर बांधकर लटकवा दिया।  वैन चालक ने बच्चे को बर्बरता से पीटा। मामले को स्कूल प्रबंधन ने 45 दिन तक दबाए रखा।
विज्ञापन
child beat up at school - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पानीपत के जाटल रोड स्थित सृजन पब्लिक स्कूल में बच्चे के साथ क्रूरता का मामला सामने आया है। दूसरी कक्षा के सात साल के मासूम ने होमवर्क नहीं किया तो शिक्षिका को इतना नागवार गुजरा कि उसने सजा देने के लिए स्कूल के वैन चालक से उसे पिटवा दिया। 
विज्ञापन


चालक ने बच्चे के पैर रस्सी से बांधकर खिड़की से उल्टा लटकाकर पिटाई की। इसकी शिकायत करने पर आरोपी ने परिजनों को धमकाने के लिए उनके घर कुछ युवक भेज दिए। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है।

घटना 13 अगस्त की है। स्कूल प्रबंधन ने डेढ़ महीने तक परिवार से इस घटना को छिपाए रखा। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद परिजनों को इसका पता चला।
विज्ञापन

 
Trending Videos

पुलिस को दी शिकायत में बच्चे की मां ने बताया कि प्रिंसिपल को शिकायत देने पर उनको बताया गया कि बच्चे के होमवर्क न करने पर शिक्षिका ने वैन चालक अजय को बुलाया था।। अजय मासूम को स्कूल की ऊपरी मंजिल पर कमरे में ले गया। 

पैर बांधकर खिड़की से उल्टा लटकाया
वहां पहले बच्चे को पीटा, फिर रस्सी से पैर बांधकर खिड़की से उल्टा लटका दिया। उसने इसका वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर डाल दिया। उसने वीडियो साथियों को भी भेजा। बाल कल्याण समिति ने भी मामले को गंभीरता से लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

प्रिंसिपल बोलीं- चालक को 30 अगस्त को हटा दिया था
प्रिंसिपल रीना ने बताया कि चालक काफी समय से बच्चे को परेशान कर रहा था। वैन में भी बच्चों को धमकी देता था। उसने मनीषा हत्याकांड का वीडियो भी बच्चों को दिखाया था। 30 अगस्त को चालक को नौकरी से हटा दिया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद भी वह लगातार वीडियो अपलोड कर धमकी दे रहा है। उसने पिस्तौल की फोटो डाल धमकी दी है।

इसी स्कूल में दूसरे बच्चों को बर्बरता से पीटने का वीडियो भी आया सामने
इसी स्कूल में अन्य बच्चों की पिटाई का एक और वीडियो वायरल हुआ है। इसमें शिक्षिका एक बच्चे की पिटाई करती साफ नजर आती है। वह एक के बाद एक उसे नौ थप्पड़ लगा रही है। पुलिस ने यह वीडियो भी कब्जे में ले ली है।
 

वीडियो देखकर हैरान रह गई मां...
पीड़ित बच्चे की मां ने पुलिस को बताया कि शनिवार को इंस्टाग्राम पर वीडियो देखकर वह हैरान रह गईं। यह उन्हीं का बेटा था। उन्होंने तुरंत प्रिंसिपल से शिकायत की, तो स्कूल सक्रिय हुआ।
 

वीडियो और फोटो कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। आरोपी को पकड़ने के प्रयास कर रहे हैं।-जगमिंद्र सिंह, प्रभारी थाना मॉडल टाउन

बच्चे से क्रूरता : स्कूल प्रबंधन ने 45 दिन तक दबाए रखा मामला
सृजन पब्लिक स्कूल जाटल रोड में बच्चे को रस्सी से बांधकर उलटा लटकाने का मामला स्कूल प्रबंधन ने 45 दिन तक दबाए रखा। स्कूल प्रबंधन ने भी इस पर कोई बड़ी कार्रवाई नहीं की। जब वीडियो वायरल हुआ तो खलबली मची। अभिभावक ही शिकायत लेकर पहुंचे।

 

अब बाल कल्याण समिति भी इस मामले की जांच करेगी। सोमवार को टीम को स्कूल भेजा जाएगा। स्कूल में गृह कार्य न करने पर शिक्षिका ने 13 अगस्त को बच्चे को डांटा था। हैरानी की बात यह है कि इसके बाद उसने स्कूल के वैन चालक से डांटने के लिए कहा। जिसके बाद वह बच्चे को अपने कमरे में ले गया और उसे उलटा लटकाया। 

 

इस पर किसी ने कुछ नहीं कहा। डर के कारण बच्चे ने भी अपने घर पर इसका जिक्र नहीं किया। शनिवार को बच्चे की मां के इंस्टाग्राम पर वीडियो आया तो इसका खुलासा हुआ। जिसके बाद वह सीधे स्कूल में पहुंचे। लेकिन प्रिंसिपल ने भी इसकी जानकारी होने से इन्कार कर दिया।

 

प्रिंसिपल का कहना है कि वह 15 अगस्त की तैयारी में जुटी थी। उनके सामने यह घटना नहीं हुई। उन्हें भी वीडियो वायरल होने के बाद ही इसके बारे में पता चला। बाल कल्याण समिति के सदस्य डॉ. मुकेश आर्य ने कहा कि यह गंभीर मामला है। समिति की ओर से इसकी जांच की जाएगी। सोमवार को स्कूल में शिक्षक और स्कूल प्रबंधन से बात की जाएगी।
 

वहीं, थाना सेक्टर-29 के पसीना कलां गांव में 22 सितंबर को मदरसे में मौलवी द्वारा बच्चे को पीटा गया था। बच्चे के परिजनों का आरोप था कि रविवार को वह मदरसे में नहीं गया था। जिससे नाराज होकर मौलवी जीशान ने बच्चे को मदरसे में चार घंटे तक हाथ पैर बांधकर पीटा था। 
 

जिससे बच्चे की हालत बिगड़ गई थी और उसके इलाज के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया था। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। अब दूसरा मामला निजी स्कूल का है। जहां पर बच्चे को होमवर्क न करने पर थप्पड़ मारे और इसके बाद उसे रस्सी से बांध उलटा लटका दिया।
 
विज्ञापन

स्कूल को किया गया सील 

शिक्षा विभाग ने जाटल रोड स्थित सृजन पब्लिक स्कूल को बंद कर दिया है। वहीं पुलिस ने प्रिंसिपल और वैन चालक को गिरफ्तार कर लिया है। इसका खुलासा शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने सोमवार को किया है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि स्कूल शिक्षा का मंदिर माना जाता है। बच्चे यहां पढ़ने और खेलने के लिए आते हैं। उनके साथ इस तरह का अमानवीय व्यवहार करना ठीक नहीं है। विभाग ऐसे स्कूल को चलने नहीं देगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें