फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: इनेलो, किसान बिजेंद्र के समर्थन में सड़क पर उतरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। इंडियन नेशनल लोकदल निजामपुर गांव के किसान बिजेंद्र की हत्या के मामले में मंगलवार को सड़क पर उतर आई। इनेलो कार्यकर्ताओं ने तीन घंटे धरना देकर प्रदर्शन कर एसडीएम मनदीप सिंह के मार्फत राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर इस मामले की जांच हाईकोर्ट के जज से कराने की मांग की। पहले इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला के आने की बात कही जा रही थी। धरने को प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा, विधायक आदित्य देवीलाल, विधायक अर्जुन चौटाला, सुनैना चौटाला, उमेद लोहान व प्रकाश भारती ने संबोधित किया।
विज्ञापन

विधायक अर्जुन चौटाला ने कहा कि प्रदेश में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक है। हत्या, लूट और फिरौती की घटनाएं लगातार हो रही हैं। पिछले दिनों पानीपत के निजामपुर गांव में किसान बिजेंद्र की हत्या के सबको झकझोर दिया। किसान की दो जून को हत्या कर दी गई। पीड़ित ने मरने से पहले बयान में आरोपियों का नाम भी लिया था, बावजूद इसके अभी तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है। प्रशासन और पुलिस इस मामले में अनदेखी बरत रहा है। उन्होंने कहा कि इस मामले की उच्च न्यायालय के जज से जांच कराई जाए। ताकि पीड़ित परिवार को न्याय और दोषियों को सजा मिल सकें। इसके साथ किसान बिजेंद्र के परिवार को दो करोड़ रुपये का मुआवजा तत्काल दिया जाएं साथ ही उनके परिवार से एक सदस्य को सरकारी नौकरी योग्यतानुसार दी जाएं।
सुनैना चौटाला ने कहा कि प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। हर रोज उनके साथ घटनाएं हो रही हैं। प्रदेश की सरकार में महिलाओं को सुरक्षित माहौल नहीं दिया जा रहा है। इनेलो महिलाओं को सुरक्षित माहौल देने की मांग करती है। इस मौके पर पूर्व विधायक ओमप्रकाश गोरा, पूर्व विधायक रामफल कुंडू, पानीपत जिलाध्यक्ष कुलदीप राठी, महिला विंग की प्रदेशाध्यक्ष तनुजा कश्यप, पूर्व विधायक रेखा राणा, पूर्व विधायक बलवंत मायना, चौ. प्रेम सिंह भालसी, एडवोकेट राजेंद्र जागलान, ओमप्रकाश शेरा, रणबीर देशवाल, दीपेंद्र बैरागी, सरोज बाला गुर व बलवान सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें