फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा के निजीकरण को रोकेगा इनेलो : दिग्विजय

Tue, 08 Oct 2013 11:38 PM IST
कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के जिले कैथल में इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि प्रदेश में जनता के समर्थन व सहयोग से इनेलो की सरकार बनने पर शिक्षा में निजीकरण पर लगाम कसते हुए डोनेशन प्रथा को पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


फीसों को 25 प्रतिशत कम किया जाएगा। पूरे पांच साल तक फीसें नहीं बढ़ाई जाएंगी। चौटाला कुरुक्षेत्र से शुरू हुई जनचेतना यात्रा के कैथल में अंबाला रोड स्थित अमर पैलेस में रात्रि प्रवास के बाद कैथल के एचसीटीएम, डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय कॉलेज, आईजी कॉलेज और जाट कॉलेज में विद्यार्थियों को संबोधित कर रहे थे। इसके बाद क्वालिटी चौक पर जनसभा के बाद नरवाना के लिए रवाना हो गए।

यात्रा के कॉलेजों में पहुंचते ही ताऊ देवीलाल की स्मृतियों को देखने के लिए छात्रों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान इनसो कार्यकर्ताओं एवं विद्यार्थियों ने चौटाला का जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन


चौटाला ने विद्यार्थियों से सीधा संवाद स्थापित करते हुए कहा कि सरकार ने शिक्षा का पूरी तरह से निजीकरण कर दिया है और उच्च शिक्षा आम आदमी की पहुंच  से बाहर होती जा रही है।

 उन्हाेंने कहा कि इनेलो की सरकार बनने पर डोनेशन की प्रथा पूरी तरह से बंद कर दी जाएगी। साथ ही हरियाणा के युवाओं को नौकरियां दिलवाने के लिए ओवरसीज बोर्ड का गठन किया जाएगा।
 
उन्होंने कहा कि इनेलो की सरकार में गांवों में स्टेडियम का निर्माण कर इनमें कोचों की नियुक्ति करने के साथ-साथ हर प्रकार की मेडिकल की सुविधा दी जाएगी।

 दिग्विजय सिंह चौटाला ने अपने भाषण में दिवंगत चौधरी देवीलाल से जुड़ी कई रोचक घटनाओं का जिक्र भी किया। उन्होंने कहा कि उनके परदादा युवाओं के भी हितैषी थे ।  

कांग्रेस का होगा सफाया
जीपी शोरेवाला के अमर गार्डन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि नियमों से बाहर जाकर इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला और उनके पिता डॉ. अजय सिंह चौटाला चुनाव नहीं लड़ेंगे।

 उन्होंने कहा कि कांग्रेस का विरोध करने वाले चाहे राजनीतिक लोग हों या फिर सामाजिक लोग, हर किसी को जेल और सीबीआई के माध्यम से उनकी जुबान दबा देती है।

 ऐसा ही कांग्रेस ने देवीलाल परिवार के साथ किया है।  यह एक प्रकार से देश में अघोषित इमरजेंसी है। उन्होंने पांच राज्यों में होने वाले चुनावों में कहा कि इन विधानसभा चुनावों से देश से कांग्रेस का सफाया होने की शुरूआत होगी।

यात्रा में उनके साथ कलायत से विधायक रामपाल माजरा, जिला प्रधान कैलाश भगत, विधायक फूलसिंह खेड़ी, पूर्व विधायक लीलाराम, इनसो प्रदेश प्रभारी प्रो. रणधीर सिंह चीका, पूर्व मंत्री सुरेंद्र मदान, पारस मित्तल, पवन ढुल, धर्मबीर कैमिस्ट, बलवान सिंह कोटड़ा, प्रेम मलिक, संदीप धारीवाल, बलकार नैन, दर्पण मित्तल, दिनेश गुर्जर, मनजीत सिंह, अमित ढांडा, जयवीर ढांडा, राजेश ढुल, अजय बनवाला, संपूर्ण कोयल, अजय बनवाला, संदीप बनवाला, राजेश पिंटू, अशोक जैन, अभीजीत जोशी, रामकुमार बात्ता, रामदिया चावरिया, संदीप सैनी,  बिट्टू जांगड़ा, सतीश त्यागी, पुनित सिंगला, पवन ढुल सहित हजारों की संख्या में युवा व छात्र उपस्थित थे।
विज्ञापन



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें