फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस की चपेट में बाइक सवार मौत

Tue, 08 Oct 2013 11:34 PM IST
अमर उजाला, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सनौली में पानीपत से शामली जा रही रोडवेज की बस ने यमुना पुल टोल टैक्स के पास एक बाइक सवार को कुचल दिया। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई।
विज्ञापन


हादसे के बाद बस चालक भी स्टेयरिंग से संतुलन खो बैठा और बस का अगला हिस्सा गड्ढे में गिर गया। इसके बाद चालक बस छोड़कर फरार हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को पानीपत-हरिद्वार रोड पर यमुना पुल स्थित टोल टैक्स के पास पानीपत डिपो की बस ने एक बाइक सवार को कुचल दिया। उससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल के लिए रवाना हो गए। गांव रामडा-आर निवासी उसके भाई विनोद ने बताया कि फूल कुवार खेत में गया था।
विज्ञापन


अस्पताल में पहुंचने पर डॉक्टर ने घायल हो मृत घोषित कर दिया।  हादसे के बाद बस चालक बस को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बस और बाइक को कब्जे में लिया। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के हवाले कर दिया है
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें