फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: इनेलो ने परिजनों और खाप पंचायतों की मांग पर युवती को दी माफी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। इनेलो ने पूर्व उप प्रधानमंत्री स्व. चौ. देवीलाल की प्रतिमा का अनादर करने वाली युवती को माफी दे दी है। युवती के परिजन और खाप पंचायत के नेताओं ने मामला बढ़ते देख इनेलो के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्ण चौटाला से बात की थी। कर्ण चौटाला ने लोगों को किसी प्रकार की कार्रवाई न कराने का भरोसा दिया। वहीं इससे पहले इनेलो के नेताओं ने जिला सचिवालय पर प्रदर्शन किया और एसपी लोकेंद्र सिंह को शिकायत देकर युवती पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की थी।
विज्ञापन

इनेलो नेताओं ने बुधवार की सुबह जिलाध्यक्ष कुलदीप राठी की अगुवाई में जिला सचिवालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि ताऊ देवीलाल पार्क स्थित ताऊ देवीलाल की प्रतिमा का एक युवती ने अनादर किया है। युवती ने ताऊ देवीलाल पर गलत शब्दों का प्रयोग किया है। जिससे इनेलो कार्यकर्ताओं में रोष है। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। इस बीच पानीपत की युवती के परिजन और उनके समर्थन में खाप के लोग एकजुट होकर आगे आए। उन्होंने युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्ण चौटाला से फोन पर बात कर मिलने के लिए समय मांगा। उन्होंने कहा कि युवती से ऐसा गलती से हुआ है। उन्होंने भविष्य में इस तरह की गलती न दोहराने की बात कही है। वे मिलकर भी माफी मांगना चाहते हैं। कर्ण चौटाला ने फोन पर हुई बातचीत पर युवती को माफ कर दिया। इनेलो के जिलाध्यक्ष कुलदीप राठी ने बताया कि युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्ण चौटाला ने फोन पर युवती पर किसी प्रकार की कार्रवाई न कराने की बात कही है। उन्होंने बताया कि युवती के परिजनों को इस घटना पर अफसोस जताया है और भविष्य में इस तरह की घटना न होने का भरोसा दिया है। ऐसे में युवती के भविष्य को देखते हुए माफ कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें