फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: संकट में उद्योग, सरकार के पास कोई रोडमैप नहीं

विज्ञापन
जिला सचिवालय में औद्योगिक और दूसरे संगठनों के पदा​धिकारियों से बात करते डीसी डॉ. वीरेंद्र कुमार
विज्ञापन
पानीपत। जिला प्रशासन ने पश्चिमी एशिया में तनाव के बाद तेल व गैस के लिए पैदा स्थिति के बीच बुधवार को पहली बार औद्योगिक और पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में पानीपत डायर्स एसोसिएशन ने उद्योगों को बचाने के लिए कोई रोडमैप न होने तक की बात कही।
विज्ञापन

जिला सचिवालय के द्वितीय तल स्थित सभागार में प्रशासन ने स्थिति में सुधार का दावा किया। औद्योगिक संगठनों व पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन ने प्रशासन के सामने अपनी समस्या खुलकर रखी। औद्योगिक संगठनों ने तेल और गैस न मिलने पर सीपीसीबी और एचएसपीसीबी की कार्रवाई पर चिंता जाहिर की। पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन ने तेल कंपनियों की मनमर्जी की बात उठाई और लुब्रिकेंट भेजने के आरोप लगाए। प्रशासन ने समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया।
उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने कहा कि किसी भी स्थिति में जिले के उद्योगों को बंद नहीं होने दिया जाएगा। प्रशासन पूरी तरह उद्योगों के साथ खड़ा है और उनकी निरंतरता बनाए रखना प्राथमिकता है। एलपीजी और पीएनजी आपूर्ति में सुधार किया जा रहा है। उद्योगों को पर्याप्त गैस उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जा रहा है। इसे बढ़ाने के लिए अतिरिक्त प्रबंध भी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था पूरी तरह मजबूत है। उद्योगपतियों को प्राथमिकता के आधार पर सुरक्षा दी जाएगी। अवैध पेट्रोल कारोबार, उगाही और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसी गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ तुरंत प्रभाव से कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त डॉ. पंकज और डीएफएससी दिव्या मौजूद रही।

जिला सचिवालय में औद्योगिक और दूसरे संगठनों के पदाधिकारियों से बात करते डीसी डॉ. वीरेंद्र कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें