फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार हर वर्ग का कर रही विकास : अनुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा है कि आत्मनिर्भर और विकसित भारत ही सबका उद्देश्य होना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का युवा निरंतर नाम रोशन कर रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री का संदेश जन जन तक पहुंचाना है।
विज्ञापन

पानीपत के शहरी विधायक प्रमोद विज के जीटी रोड स्थित कार्यालय में शनिवार को कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार हर वर्ग को साथ लेकर विकास कार्य कर रही है। भाजपा सरकार में सभी वर्गों का भला किया जाता है। उन्होंने कहा, पानीपत और हरियाणा का नाम देश ही नहीं पूरी दुनिया में मशहूर है। यहां के लोग अपनी मेहनत से टेक्सटाइल को पूरी दुनिया में ले जा चुके हैं। भाजपा सरकार उद्यमियों को साथ लेकर काम कर रही है। उन्होंने पानीपत में विकास कार्यों की भी सराहना की। वे यहां एक निजी विश्वविद्यालय के द्वितीय दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्यातिथि शामिल होने पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें