फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: विज्ञान व वाणिज्य संकाय में बढ़ा रुझान

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। उच्चतर शिक्षा निदेशालय की ओर से प्रदेश सहित जिले के कॉलेजों में आवेदन प्रक्रिया जारी है। कॉलेजों में आवेदन को लेकर जारी रुझानों को देखते हुए विद्यार्थियों की रूचि वाणिज्य व विज्ञान संकाय की ओर बढ़ती जा रही है। शिक्षा विशेषज्ञों के अनुसार विद्यार्थी डॉक्टर, इंजीनियर, चार्टर्ड अकाउंटेंट, बिजनेस स्टडी जैसे क्षेत्रों में अपना कॅरिअर बनाना चाहते हैं।
विज्ञापन

वहीं, कॉलेजों में स्थापित किए गए हेल्प डेस्क की मदद से विद्यार्थी पाठ्यक्रम व विषयों की बारीकी से जानकारी लेकर आवेदन कर रहे हैं। आवेदन प्रक्रिया 16 जून तक चलेगी। महाविद्यालयों की ओर से दस्तावेजों की जांच 16 जून तक की जाएगी। जिले के 14 कॉलेजों में 11260 सीटों पर दाखिला किया जाएगा। इनमें चार राजकीय, 5 राजकीय सहायता प्राप्त तथा 5 सेल्फ फाइनेंस कॉलेज शामिल हैं।
विद्यार्थी कर रहे मंथन : विद्यार्थी पंजीकरण कराने से पूर्व विषय चयन को लेकर मंथन कर रहे हैं। एक्सपर्ट लेक्चरर सलाह दे रहे हैं कि रुचि अनुसार विषय को चुनें। चुने गए विषय कॅरिअर बनाने में सहायक होते हैं। दुविधा में हों तो अपने शिक्षक, मनोवैज्ञानिक या कॅरिअर काउंलर की सलाह लेकर आगे बढ़ सकते हैं। कौन सा विषय उपयुक्त रहेगा, इसकी उधेड़बुन चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें