फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ठगों को बैंक खाता देने के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। साइबर अपराध पुलिस टीम ने साइबर ठगों को बैंक खाता उपलब्ध कराने वाले दो आरोपियों को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया है। एक आरोपी को दो दिन के रिमांड पर लिया है। एक आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। एक आरोपी से रिमांड के दौरान उनके गिरोह के अन्य गुर्गाें के बारे में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

थाना साइबर क्राइम प्रभारी अजय ने बताया कि उनकी टीम ने आकाश मिश्रा निवासी रामपुर, छपरा सारण, बिहार हाल निवासी मानेसर , गुरुग्राम व बबलू पांडे निवासी हनुमानगंज, छपरा सारण, बिहार हाल निवासी किरायेदार गुरुग्राम को गिरफ्तार किया है।

सनौली रोड डेहा बस्ती निवासी अंकित ने पुलिस को शिकायत देकर बताया था कि 18 अप्रैल 2024 को उसने फेसबुक पर एक मोटरसाइकिल का विज्ञापन देखा था। जिस पर मोबाइल नंबर भी लिखा हुआ था। मोटरसाइकिल खरीदने के लिए उसने उक्त नंबर पर कॉल की। उन्होंने मोटरसाइकिल की कुछ फोटो उसके व्हाट्सएप पर भेजी थी। उसको मोटरसाइकिल पसंद आ गई। बातचीत के बाद उसे एक पेटीएम नंबर दे कुछ पैसे एडवांस में भेजने के लिए कहा गया। उसने विश्वास कर दो ट्रांजेक्शन में 1.05 लाख रुपये पेटीएम नंबर पर ट्रांसफर कर दिए थे। इसके बाद उसे मोटरसाइकिल नहीं मिली। आरोपियों ने झांसे में लेकर मोटरसाइकिल बेचने के नाम पर धोखाधड़ी कर उससे उक्त राशि की ठगी कर ली। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया था। उनकी टीम ने वीरवार को आरोपी आकाश व बबलू को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया। आरोपी बबलू के खाते में ठगी के 1.05 लाख रुपये ट्रांसफर हुए थे। पूछताछ में आरोपी बबलू ने पुलिस को बताया उसने अपना बैंक खाता साथी आरोपी आकाश को पांच हजार रुपये में बेचा था। आरोपी आकाश ने आगे इस खाते को 28 हजार रुपये में बेचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें