पानीपत। दफ्तरों में लंबे समय तक बैठ कर कंप्यूटर या लैपटॉप पर काम करने व जिम में गलत ढंग से वर्कआउट करने से नौकरीपेशा व्यक्ति व युवा शरीर के जोड़ों के रोगी हो रहे हैं। लंबे समय तक बैठने से कमर में जकड़न व दर्द जैसे समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। जिम में बिना विशेषज्ञ की सलाह के ज्यादा भार उठाने से युवा कंधों, कमर तकलीफ महसूस कर रहे हैं।
जिला नागरिक अस्पताल की फिजियोथेरेपी विंग में इलाज भी चल रहा है। इन रोगियों के लिए फिजियोथैरेपी विंग संजीवनी साबित हो रही है। हड्डी रोग विशेषज्ञों पर भी रोगियों का भार कम हो रहा है। अब जिला नागरिक अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञों की ओपीडी 60-70 और फिजियोथेरेपी विंग में ओपीडी 50-70 के बीच है।
हालांकि सर्दी के कारण यह ओपीडी 20-30 प्रतिशत कम हुई है। चार साल में 11 हजार से अधिक लोगों को फिजियोथेरेपी से ठीक किया गया है। स्वास्थ्य विभाग इस विंग को अत्याधुनिक बनाने में जुटा है। इसके लिए चार टेंस मशीन, एक आईएफटी मशीन, वैक्स बाथ, इलेक्ट्रिकल स्टीमुलेटर, पैरालल बार, लार्ज शॉलडर व्हील, मॉशन मशीन, एंकल मशीन व इंफ्रा रेड लैंप मशीनें इंस्टॉल कर दी गई है।
मेरठ---एसएन फार्म हाउस 100 फुटा रोड मृतको के शवो को कबिस्तान ले जाते लोगस ------नीटू