पानीपत। समाधान शिविर में जिला स्तर पर 72 लोगों ने शिकायतों के समाधान की गुहार लगाई। इनमें अधिकतर पुलिस, पेंशन से संबंधित रहीं। उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान बिजली बिल और साइबर क्राइम के भी मामले आए।
इस मौके पर दीपक वासी महादेव काॅलोनी ने बताया कि उसके साथ 69 हजार रुपये रमेश कुमार की यूपीआई आईडी में चले गए। जिसकी शिकायत साइबर क्राइम में करवाई थी लेकिन अब तक शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। तन्नू वासी जौरासी गांव ने बताया कि उसके परिवार पहचान पत्र में मंदबुद्धि लिखा हुआ है परंतु वेरीफाई नहीं हो पा रहा। उपायुक्त ने डीएसडब्ल्यूओ को समाधान के निर्देश दिए।
देवेंद्र सिंह ने बताया कि उसका बिजली का बिल बहुत ज्यादा है। वह इसको भरने में असमर्थ है। वह बीपीएल परिवार से संबंध रखता है। उन्होंने बिल कम कराने की मांग की। उपायुक्त ने यूएचवीबीएन के एसई को जांच के निर्देश दिए। मनोज कुमार वासी कलंदर चौक ने बताया कि उसका आयुष्मान कार्ड नहीं बन पाया है। जबकि उसकी आय एक लाख से कम है। रणधीर वासी मनाना ने बताया कि वह 64 वर्ष का है। उसका कोई मकान नहीं है। वह लकड़ी की झोपड़ी में रहता है। उसने योजना के अनुसार प्लाॅट देने की मांग की।
उपायुक्त ने जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी को मामले में संज्ञान लेने के निर्देश दिए। मिथलेश वासी ऊझा गांव ने बताया कि उसके पति की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। उनकी लेबर की काॅपी बनी हुई है। उन्होंने काॅपी को बंद कराने की मांग की।
उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने कहा कि जिले में नियमित रूप से समाधान शिविर लगाए जा रहे हैं। शिविर में आने वाली शिकायतों का समाधन किया जाता है। उपायुक्त ने अधिकारियों व शिविर में समस्या लेकर पहुंचे लोगों को बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने की कही।
उन्होंने कहा कि अब परीक्षा आने वाली हैं। वे उनको मानसिक रूप से स्वस्थ रखने में सहयोग करें।
मेरठ---एसएन फार्म हाउस 100 फुटा रोड मृतको के शवो को कबिस्तान ले जाते लोगस ------नीटू