फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी सहित तीन लापता

Tue, 29 Jul 2014 11:50 PM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। शहर समेत जिले से एक किशोरी समेत तीन संदिग्ध हालात में लापता हो गए। पुलिस ने तीनों में मुकदमे दर्ज कर लिए हैं और लापता को जल्द ही तलाश करने का दावा किया है।
विज्ञापन


थाना शहर के अंतर्गत सरकारी क्वार्टर से एक किशोरी लापता हो गई। उसके पिता ने थाना शहर पुलिस को शिकायत दी है। उसने बताया कि उसकी लड़की गत दिनों सरकारी क्वार्टर से कहीं चली गई। उन्होंने उसको कई जगह तलाश किया, लेकिन उसका कहीं पर सुराग हाथ नहीं लग सका।

थाना चांदनी बाग के अंतर्गत एक नाबालिग लड़की लापता हो गई। उसके पिता ने बताया कि उसकी 12 वर्षीय लड़की लापता हो गई। वह कई जगह तलाश करने के बाद भी नहीं मिली। समालखा थाने के अंतर्गत एक गांव से एक लड़का लापता हो गया।
विज्ञापन


उसके पिता ने पुलिस को शिकायत दी है। उसने बताया कि उसका नाबालिग लड़का घर से कहीं चला गया और वह वापस नहीं आया। उसको कई जगह तलाश किया, लेकिन सुराग हाथ नहीं लग सका। पुलिस प्रवक्ता अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस के पास गुमशुदगी की तीन शिकायत आई हैं और तीनों में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस गुमशुदा को जल्द ही तलाश कर लेगी। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें