फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक: 50 मिनट देर शुरुआत, डेढ़ घंटे में पांच शिकायतों का ही कर सके समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक सोमवार को 50 मिनट देर से शुरू हुई और डेढ़ घंटे में खत्म हो गई। इस दौरान महज पांच शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया जा सका। बाकी शिकायतों को अगली बैठक के लिए टाल दिया गया। शिकायत लेकर पहुंचे फरियादियों को निराशा हाथ लगी।
विज्ञापन

जिला सचिवालय में जिला विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली की अध्यक्षता में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक हुई। बैठक से भाजपा नेताओं ने ही दूरी बनाकर रखी। शहरी एवं ग्रामीण विधायक और सांसद भी बैठक में नजर नहीं आए। मेयर और भाजपा के अन्य नेता एवं पदाधिकारी भी शामिल नहीं हुए। हालांकि मेयर ने जिला विकास एवं पंचायत मंत्री का स्काईलार्क पर स्वागत जरूर किया था।
पहली बार कांग्रेस से समालखा के विधायक धर्म सिंह छौक्कर जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में पहुंचे। अब तक वह किसी भी बैठक में शामिल नहीं हुए थे। इसके साथ ही जजपा के प्रदेश संगठन सचिव दावेदार देवेंद्र कादियान भी मंच पर मौजूद थे। छौक्कर समालखा से मौजूदा विधायक हैं और देवेंद्र कादियान समालखा में ही पैठ मजबूत कर रहे हैं। इस दौरान दोनों की नजर मिली न हाथ।
विज्ञापन

लंबित रखी गईं शिकायतें
1. पिछली बैठक में शहर के प्रदूषण पर पंकज शर्मा की लंबित शिकायत का समाधान करने का आश्वासन देकर फिर लंबित रख दिया गया।
2. गांव अजीजुल्लापुर के पूर्व सरपंच की उनका रास्ता दबाने की शिकायत को लंबित रखा गया
3. मॉडल टाउन निवासी नरेंद्र पाल की पुलिस से संबंधित शिकायत की जांच एसडीएम और डीएसपी कराने की बात करते हुए लंबित रखा गया।
4. गांव जोशी निवासी ओमप्रकाश की खनन विभाग से संबंधित शिकायत को हरसक की रिपोर्ट आने तक लंबित रखा गया।
5. भापरा निवासी संदीप वशिष्ठ की समालखा में इंटरलॉकिंग टाइलों के गबन की शिकायत पर कमेटी से जांच कराने की बात कहकर लंबित रखा गया।
6. जय नारायण एवं ताराचंद की गांव छाजपुर की ग्राम पंचायत पर गबन की शिकायत पर रिकवरी का आदेश देकर लंबित रखा गया।
7. सेक्टर 25 पार्ट-2 निवासी विनोद दुग्गल की कृष्णा पार्क के निर्माण कार्य में गबन की शिकायत को कई विभागों की कमेटी बनाकर जांच कराने के लिए कहकर लंबित रखा गया।
8. गांव खोजकीपुर निवासी विकर्ण जिला शिक्षा अधिकारी की शिकायत को उनकी अनुपस्थिति में अगली बैठक के लिए लंबित रखा गया।
9. गांव खोजकीपुर निवासी मनोज की ओर से विकास कार्यों में बरती गई अनियमितताओं पर विजिलेंस से जांच कराने की बात कहकर लंबित रखा।
10. गांव नोहरा श्रीराम की ग्राम पंचायत नोहरा में घोटाले की शिकायत पर कमेटी बनाकर जांच और संतुष्ट न होने पर विजिलेंस जांच का निर्देश देकर लंबित रखा गया।
विज्ञापन

-
इन शिकायतों का हुआ समाधान
1. बालाजी टेंट हाउस को शुगर मिल की ओर से बकाया भुगतान की शिकायत पर मौके पर निस्तारण कर दिया गया।
2. वार्ड- 16 के पार्षद अतर सिंह रावल की नगर निगम से संबंधित थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि उनका 40 प्रतिशत काम हो चुका है और वह संतुष्ट हैं।
3. अंबरीश कुमार की खाद्य एवं सुरक्षा विभाग से संबंधित शिकायत पर खाद्य पदार्थों की सैंपलिंग और इसके फेल होने पर कार्रवाई का निर्देश दिया गया।
4. राजाखेड़ी के बलजीत सारसर की पुलिस से संबंधित थी। शिकायकर्ता की रजामंदी से इस केस को दूसरे जिले में ट्रांसफर करने का निर्देश दिया।
5. गांव चमराड़ा निवासी अंकित से एटीएम कार्ड बदलकर ठगी हुई थी। इस मामले में पुलिस को कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें