फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिजनों पर लगाया वेश्यावृत्ति में धकेलने का आरोप

Wed, 10 Jun 2015 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
दिल्ली निवासी एक नाबालिग लड़की ने अपने परिजनों पर वेश्यावृत्ति में धकेलने का आरोप लगाया है तथा चाइल्ड हेल्फ लाइन के आग्रह पर घर वापसी से भी इंकार कर दिया है। हालांकि चाइल्ड हेल्प लाइन द्वारा कराई गई मेडिकल जांच में दुराचार की कोई पुष्टी नहीं हुुई है। सोमवार को पानीपत रेलवे स्टेशन पर गश्त के दौरान आरपीएफ को एक नाबालिग स्टेशन पर अकेली बैठी मिली।

आरपीएफ ने चाइल्ड हेल्पलाइन पर इसकी सूचना दी। चाइल्ड हेल्पलाइन के सदस्यों द्वारा पूछताछ किए जाने पर लड़की ने बताया कि वे परिवार में नौ बहन भाई हैं। वह अपने दो भाइयों से बड़ी व पांच छह बहन भाइयों से छोटी है। आरोप है कि उसके परिजन पैसे कमाने के लिए उसे जबरदस्ती वेश्यावृत्ति के धंधे में धकेलना चाहते हैं । उसने अपने छोटे भाइयों पर भी उसके साथ दुराचार करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़की ने घर वापसी पर भी इंकार कर दिया है। हालांकि मेडिकल रिपोर्ट में दुराचार की पुष्टी नहीं हुई है। चाइल्ड हेल्पलाइन की सदस्य किरण मलिक ने बताया कि उन्हें आरपीएफ द्वारा स्टेशन पर एक 15 साल की नाबालिग मिलने की सूचना मिली थी। जब नाबालिग से पूछताछ की गई तो उसे अपने परिजनों पर वेश्यावृत्ति में धकेलने का आरोप लगाया है। मामले की जांच की जा रही है। लड़की की शिकायत पर मामले की जांच की जा  रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें