फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कब्जा कर बनाया मंदिर ढहाया तो लोग खुद तोड़ने लगे पक्के कब्जे

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। मॉडल टाउन से लेकर जाटल रोड तक पानीपत माइनर पर बने अवैध कच्चे-पक्के कब्जे को हटाने के लिए जिला प्रशासन की तीसरे दिन शनिवार को भी कार्रवाई जारी रही। रजबाहे की जमीन पर अवैध ढंग से बनाए धार्मिक स्थल को ढहा दिया गया। यह देख लोग खुद ही अपने कब्जे तोड़ने लगे। कुछ लोगों ने जिला प्रशासन की ओर से लगाए निशान को पेंट कर मिटाने का प्रयास किया लेकिन कार्रवाई से बच नहीं सके। सबसे पहले उन पर ही कार्रवाई हुई।
विज्ञापन

50 फुट के इस रास्ते को बाल विकास स्कूल से सावन पार्क तक प्रशासन समतल करवा रहा है। कार्रवाई से सहमे कुछ लोग अपने पक्के कब्जे खुद ही गिराने लगे तो कुछ अपने मलबे को समेटते दिखाई दिए। सावन पार्क के पास एक व्यक्ति ने तो कब्जा हटाने के लिए अपनी ही जेसीबी लगवा दी तो अन्य कई लोग मजदूरों का सहारा लेते दिखे। निगम अधिकारी एवं ड्यूटी मजिस्ट्रेट नवीन सहरावत ने इस रास्ते को समतल बनाते हुए सबसे पहले अपनी गाड़ी यहां से निकलवाई। उपायुक्त भी मौके पर पहुंचे। कार्रवाई में सिंचाई विभाग की टीम के साथ नगर निगम, डीटीपी और जिला प्रशासनिक अधिकारियों के साथ भारी पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा। कार्रवाई बाधित न हो, इसलिए बाद में बिजली निगम के अफसरों को मौके पर बुलाकर लाइन बंद करवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें