फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे बहन की मौत, भाई और पुलिसकर्मी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
इसराना। बुड़शाम रोड पर शनिवार को एक ट्राला चालक ने बाइक सवार भाई-बहन को टक्कर मार दी। बाइक पर सवार बहन की ट्राले की चपेट में आने से मौत हो गई जबकि भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। पास से गुजर रहे एक पुलिसकर्मी को भी टक्कर लग गई, जिसमें वह घायल हो गया। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवाया गया है।
विज्ञापन

शनिवार को गांव नारायणा निवासी गीता देवी (40) अपने भाई विनोद के साथ बुड़शाम स्थित मायके जा रही थीं। बुड़शाम रोड पर तेज रफ्तार ट्रॉला चालक ने टक्कर मार दी। गीता देवी टक्कर के बाद सड़क गिरी और उनके ऊपर से ट्रॉला गुजर गया। विनोद घायल हो गया। इस दौरान पास से ही एक पुलिसकर्मी भी गुजर रहा था, उसे भी ट्रॉला ने टक्कर मार दी। इससे वह भी घायल हो गया। ट्रॉला मौके पर छोड़कर चालक फरार हो गया। पुलिस ने उसे कब्जे में ले लिया है और चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें