फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: इग्नू में दाखिलों की अंतिम तिथि 15 फरवरी तक बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने अपने विभिन्न शैक्षिक कार्यक्रमों में दाखिले की अंतिम तिथि 15 फरवरी तक बढ़ा दी है। इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. धर्मपाल ने बताया कि विश्वविद्यालय शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत संचालित होकर कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों में रोजगारपरक और उद्यमशीलता आधारित कार्यक्रम प्रदान कर रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इग्नू द्वारा कृषि नीति पर पीजी प्रमाणपत्र कार्यक्रम ऑनलाइन मोड में संचालित किया जा रहा है, इसके अतिरिक्त डेयरी फार्मिंग, जैविक खेती, मधुमक्खी पालन, पोल्ट्री उत्पादन, रेशम उत्पादन, जल एवं वाटरशेड प्रबंधन, कृषि लागत प्रबंधन, बागवानी, खाद्य प्रसंस्करण सहित अनेक सर्टिफिकेट, डिप्लोमा और डिग्री कार्यक्रम उपलब्ध हैं। डॉ. धर्मपाल ने कहा कि ये कार्यक्रम कृषि आधारित उद्योगों, स्टार्ट-अप और स्वरोजगार के लिए उपयोगी हैं। शिक्षार्थियों को मुद्रित सामग्री, ऑडियो-वीडियो और ऑफलाइन व ऑनलाइन परामर्श की सुविधा प्रदान की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें