फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मोमोज खाने के बाद रुपये मांगने के विवाद में युवक पर तलवारों से किया हमला

विज्ञापन
हमला कर भागे हमलावर। सोशल मी​डिया
विज्ञापन
पानीपत। थाना पुराना औद्योगिक क्षेत्र में मोमोज खाने के बाद रुपये देने पर विवाद हो गया। चार युवकों ने पहले मोमोस खराब बताए। अगले दिन अपने 30-40 साथियों के साथ आकर दुकान पर हमला कर दिया। युवकों ने तलवार, गंडासी और लाठी डंडों से हमला किया, जिसमें दुकानदार और उसका भाई घायल हो गए। पुलिस ने दुकान विकास की शिकायत पर तीन युवकों को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज कर ली। वीडियो कब्जे में लेकर युवकों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन

गंगाराम कॉलोनी निवासी विकास ने बताया कि और उसका भाई हरीनगर मंडी कच्ची फाटक के पास मोमोस का स्टॉल लगाते हैं। सोमवार को साहिल अपने चार दोस्तों के साथ उनके स्टॉल पर पहुंचा। उसने मोमोज खाये। रुपये मांगने पर कहा कि तुम्हारा सामान खराब है और बिना रुपये दिए ही वहां से चले गए। मंगलवार शाम को साहिल, गोल्डी और गौरव अपने 30-40 साथियों के साथ उनके स्टॉल पर पहुंचे। सभी के हाथ में लाठी डंडे, तलवार और गंडासी थी। आरोपियों ने आते ही उन पर हमला कर दिया। हमले में वह व उनका भाई दिनेश गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर उनका उपचार चल रहा है। उधर, मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। थाना पुराना औद्योगिक पुलिस ने विकास की शिकायत पर तीन युवकों को नामजद करते हुए अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। थाना प्रभारी देवेंद्र ने बताया कि वीडियो को कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्दी ही युवकों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

हमला कर भागे हमलावर। सोशल मीडिया

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें