पानीपत। करनाल रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) अश्विन शैनवी शुक्रवार को पांच नए ट्रैफिक बूथों का औपचारिक उद्घाटन किया। उनका पुलिस अधीक्षक मेधा भूषण ने स्वागत किया।
आईजी अश्विन शैनवी ने शहर में यातायात व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि इन नए ट्रैफिक बूथों के शुरू होने से शहर में यातायात नियंत्रण में मदद मिलेगी और सुचारू आवागमन सुनिश्चित हो सकेगा। इस अवसर पर डीएसपी यातायात सुरेश कुमार सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।