पानीपत। कंटेनमेंट जोन में अगर किसी अधिकारी या कर्मचारी का घर है तो उसे कार्यालय न आने की छूट रहेगी। जिला उपायुक्त ने वीरवार को जिले के सभी विभागों के प्रमुखों को इस संदर्भ में निर्देश जारी किए हैं।
उपायुक्त सुशील सारवान ने कहा कि कोरोना संक्रमण के केस आने के साथ ही कंटेनमेंट जोन भी बनाए जा रहे हैं। ऐसे में, चिह्नित कंटेनमेंट जोन के स्थानों में रहने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ऑफिस न आने के लिए छूट प्रदान की गई है। इस दौरान कर्मी और अधिकारी अपने घर से वर्क फ्रॉम होम करेंगे और टेलिफोन एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के माध्यम से संवाद बनाए रखेंगे। सभी कार्यालयों में स्टाफ कोविड नियमों का पालन करेंगे। कार्यालयों में, कॉरिडोर, कैंटीन इत्यादि में भीड़ नहीं लगने देंगे।