फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पुलिस कार्रवाई करती तो दोबारा नहीं होती वारदात

विज्ञापन
विज्ञापन
- परिजनों ने यूपी पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी उठाए सवाल
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। कैराना में पानीपत के किसान को गोली मारने की घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने सनौली और कैराना पुलिस की कार्य प्रणाली पर सवाल उठाए हैं। घायल रोहित के परिजनों का कहना है कि किसान देवेंद्र की हत्या के मामले में पुलिस ने ठोस कार्रवाई नहीं की थी। जिस कारण हमलावरों के हौंसले बुलंद होते गए।
विज्ञापन

रोहित के ताऊ राजेश ने बताया कि देवेंद्र की हत्या में पुलिस ने तीन हमलावरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। उन्हें शक था कि मामौर के कुछ लोगों ने साजिश कर उनकी हत्या कराई थी। क्योंकि देवेंद्र ने गांव में ग्राम प्रधान का चुनाव लड़ने की तैयारी शुरू कर दी थी। कई बार वह कैराना थाना प्रभारी से मिले। इसके साथ ही उन्होंने शामली एसपी से भी मुलाकात की थी। लेकिन पुलिस जांच कर कार्रवाई करने की बात कहती रही। उनका कहना है कि देवेंद्र की हत्या के बाद पुलिस ठोस कार्रवाई करती तो आरोपी दोबारा हमला करने की हिम्मत नहीं करते। शनिवार को जिस समय रोहित अपने खेत पर जा रहे थे तो उनके साथ सनौली थाने से गनमैन को भी सुरक्षा की दृष्टि से भेजा गया था। गनमैन बाइक पर ट्रैक्टर के आगे-आगे चल रहे थे। जिस समय वारदात हुई तो गनमैन को इसकी भनक तक नहीं लगी। जब तक वह बाइक रोककर मोर्चा लेता तब तक हमलावर वहां से भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें