फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सफाईकर्मी आज काम पर नहीं लौटे तो होगी बर्खास्त करने की कार्रवाई

विज्ञापन
पालिका बाजार कार्यालय में धरने पर बैठे सफाईकर्मी। संवाद
विज्ञापन
पानीपत। नगर निगम सफाईकर्मी और दमकल विभाग के अनियमित कर्मचारियों की हड़ताल रविवार को भी जारी रही। कर्मचारियों को जारी की गई चेतावनी का समय भी खत्म हो गया है। यदि सोमवार को कर्मचारी काम पर नहीं आए तो अब बर्खास्त करने की कार्रवाई की जाएगी। जिससे 46 सफाईकर्मियों की नौकरी पर तलवार लटक गई है। उधर, हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों का कहना है कि जब तक सरकार उनकी मांगों को लिखित में पत्र जारी कर नहीं मानती आंदोलन जारी रखेंगे।
विज्ञापन

रविवार को भी हड़ताल पर बैठे कर्मचारी नालिका बाजार स्थित कार्यालय पर पहुंचे और धरना दिया। कर्मचारियों ने सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। संगठन प्रधान नरेश कुमार व महासचिव राजन ने बताया कि 13 मई को सरकार ने उनकी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया था। लेकिन फिर उनकी मांग पूरी नहीं की गई। जिस कारण संगठन को फिर से हड़ताल पर जाना पड़ा। उन्होंने कहा कि अभी भी सरकार मांग पूरी करने की बात कह रही है। संगठन को सरकार के दावे पर भरोसा नहीं है। सरकार अधिकारिक तौर पर पत्र लिखित में आदेश जारी करे। जब तक उन्हें लिखित में आदेश नहीं मिलेंगे उनकी हड़ताल जारी रहेगी।

आज हो सकती है कार्रवाई
कर्मचारियों के लगातार हड़ताल करने के बाद शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने पत्र जारी कर निर्देश दिए थे कि सफाई कार्य हरियाणा आवश्यक सेवा अनुरक्षण अधिनियिम 1974 के तहत अति आवश्यक सेवा में आता है। जिस कारण तुंरत ही हड़ताल वापस करने के लिए कहा गया था और कर्मचारियों को पांच सितंबर तक काम पर लौटने के निर्देश दिए गए थे। नगर निगम पानीपत में 46 कर्मचारियों को नोटिस जारी किए गए थे। लेकिन समय सीमा खत्म होने के बाद भी कर्मचारी वापस नहीं आए। सोमवार को भी यदि कर्मचारी हड़ताल से वापस नहीं आए तो संबंधित के खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई शुरू की जाएगी। उधर, दमकल विभाग के कर्मचारियों को भी नोटिस जारी किया जा चुका है। ब्यूरो
विज्ञापन


वर्जन
हड़ताल पर बैठे नगर निगम सफाईकर्मियों को नोटिस जारी किया गया है। ड्यूटी पर नहीं आने पर नियमानुसार विभागीय कार्रवाई की जाएगी। जिसमें कर्मचारियों को बर्खास्त करने की भी कार्रवाई शामिल है।
विज्ञापन

-डॉ. पंकज राव, नगर आयुक्त पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें