फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: होली पर यूपी जाने वाले यात्रियों के लिए बढ़ेगी बसों की सुविधा

विज्ञापन
बस अड्डा। संवाद
विज्ञापन
पानीपत। होली पर हर वर्ष की तरह इस बार भी जिले से बड़ी संख्या में लोग अपने पैतृक गांव और शहरों की ओर रुख करते हैं। यात्रियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए रोडवेज विभाग ने विशेष तैयारी शुरू कर दी है। फिलहाल जिले से उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के लिए 20 से अधिक बसें संचालित हो रही हैं लेकिन होली के दौरान यात्रियों की संख्या में इजाफा होने पर अतिरिक्त बसें भी चलाई जा सकती हैं।
विज्ञापन


होली से लगभग एक सप्ताह पहले से ही बस अड्डों पर यात्रियों की संख्या बढ़नी शुरू हो जाती है। खासकर शाम और रात के समय बसों में सीट मिलना मुश्किल हो जाता है। इस स्थिति को देखते हुए विभाग ने संभावित भीड़ का आकलन करना शुरू कर दिया है। यदि यात्रियों की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में अधिक रहती है तो अतिरिक्त बसें चलाने के लिए परमिट लेने की प्रक्रिया भी अपनाई जाएगी। जिले से उत्तर प्रदेश के कई प्रमुख जिलों के लिए बस सेवाएं पहले से संचालित हैं। होली पर घर लौटने वाले मजदूर, छात्र और नौकरीपेशा लोग बड़ी संख्या में बसों का रुख करते हैं। ट्रेन में टिकट न मिलने या वेटिंग लंबी होने की स्थिति में अधिकांश यात्री बस सेवा को प्राथमिकता देते हैं। ऐसे में रोडवेज पर अतिरिक्त दबाव बनता है।


विभाग पूरी तरह से सतर्क है। होली के दौरान यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं। बसें बढ़ाने की योजना बनाई जा रही है। यदि यात्रियों की संख्या बढ़ती है तो अतिरिक्त बसें बढ़ाने के लिए परमिट लिया जाएगा और जरूरत के अनुसार विशेष फेरे भी लगाए जाएंगे। बसों की समयबद्धता और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-विक्रम कांबोज, जीएम रोडवेज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें