पानीपत। आईबी पीजी महाविद्यालय में महिला प्रकोष्ठ एवं कानूनी साक्षरता प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रीय कन्या दिवस पर ऑनलाइन राष्ट्रीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई। इसमें आईबी महाविद्यालय की प्रतिभा अव्वल रहीं। दयाल सिंह कॉलेज करनाल से तन्नु द्वितीय और आईबी कॉलेज की मीनाक्षी जागलान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर डॉ. गुरनाम सिंह, डॉ. सीमा, डॉ. सुनीता ढांडा, डॉ. निधि मल्होत्रा, प्रो. कनक, प्रो. आकांक्षा, प्रो. सुखजिंदर सिंह, प्रो. राहुल कुमार, प्रो. करुणा, प्रो. चेष्टा ने सराहनीय भूमिका निभाई।
प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने बताया कि लड़कियों को अपने अधिकारों के बारे में जागरूक होना चाहिए। प्रबंध समिति के प्रधान धर्मवीर बत्रा ने कहा कि यह दिवस लड़कियों की उन्नति का मार्ग मजबूत करने के लिए मनाया जाता है। महिला प्रकोष्ठ की संयोजिका डॉ. किरण मदान ने कहा कि राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाने का उद्देश्य बालिकाओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करना है। कानूनी साक्षरता प्रकोष्ठ की संयोजिका डा. पूनम मदान ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों के हौसले की प्रशंसा की।
ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता में गौरव ने मारी बाजी
आईबी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में कंप्यूटर साइंस विभाग के तत्वावधान में बीसीए प्रथम वर्ष के लिए कक्षा गतिविधियों के अंतर्गत ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता हुई। यह बेसिक ऑफ कंप्यूटर विषय पर आधारित थी। प्रतियोगिता का आयोजन प्रोफेसर नितिका गोयल ने किया। निर्णायक मंडल की भूमिका प्रोफेसर दीप्ति एवं प्रोफेसर रितु द्वारा निभाई गई। प्रतियोगिता में गौरव ने प्रथम, प्रिंस नेहरा ने द्वितीय स्थान और ललित ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्राचार्य डॉ. अजय गर्ग और कंप्यूटर विभाग के अध्यक्ष डॉ. विक्रम कुमार ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाते हैं और उनमें शिक्षण कौशल का विकास होता है।