श्री सिद्ध पीठ संकट मोचन हनुमत धाम में भजनों की प्रस्तुति देते नरेश सहगल । सांवाद
- फोटो : Archive
पानीपत। मैंने ओढ़ी चुनरियां बाबा तेरे नाम की..., कारोबार मेरो बालाजी चलावे..., लाडला खाटू वाले का... भजनों पर झूमे श्रद्धालु। मौका रहा वीरवार को इंसार बाजार स्थित श्री सिद्ध पीठ संकट मोचन हनुमंत धाम में एक शाम ठाकुरजी के नाम कार्यक्रम का।
भजन गायक नरेश सहगल ने मनमोहक भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को नाचने पर विवश किया। कार्यक्रम पीठाधीश्वर ब्रह्मर्षि श्रीनाथ महाराज के सानिध्य में हुआ। समिति के सदस्य विक्की बत्तरा ने बताया कि तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का वीरवार को दूसरा दिन रहा। पहले दिन बुधवार को सुबह रामचरितमानस और शाम को सुंदरकांड पाठ किया गया। दूसरे दिन एक शाम ठाकुरजी के नाम कार्यक्रम हुआ। इसमें आकर्षण का केंद्र बाबा का ताजा फूलों से सजा मनमोहक दरबार रहा। कार्यक्रम सायं सात बजे शुरू हुआ। श्री किशोरी कृपा संकीर्तन मंडल से भजन गायक नरेश सहगल ने ठाकुरजी के भजनों की मनमोहक प्रस्तुति दी। जिनमें मुख्य भजन मैंने ओढ़ी चुनरियां बाबा तेरे नाम की..., कारोबार मेरो बालाजी चलावे..., लाडला खाटू वाले का... आदि रहे। संवाद