फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में पत्नी की मौत, पति घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव पट्टीकल्याणा के पास सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई। जबकि उसका पति घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पानीपत के सरकारी अस्पताल भिजवाया। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

कपिल निवासी भजनपुरा दिल्ली ने बताया कि वह अपनी पत्नी आरती के साथ स्कूटी पर पानीपत रिश्तेदारी में जा रहा था। शाम 4 बजे पट्टीकल्याणा के पास जीटी रोड पर अचानक एक कंटेनर जीटी रोड पर चढ़ते समय मुड़ने पर उनके सामने आ गया। जिससे स्कूटी उसकी चपेट में आ गई। हादसे में आरती की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पति घायल हो गया। पीड़ित पति ने बताया कि वह आधे घंटे तक शव के पास बैठा विलाप करता रहा और उसके बाद पुलिस पहुंची। पुलिस ने मौके पर निरीक्षण करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए पानीपत का सरकारी अस्पताल भिजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें