फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पत्नी को युवक के साथ पकड़ा तो बातचीत के दौरान पति पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। किला थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में पति ने अपनी पत्नी को एक युवक के साथ पकड़ लिया। जब उसने युवक के परिजनों को बात करने के लिए बुलाया तो युवक के भाई ने आठ-10 युवकों के साथ हमला कर दिया। महिला के पति की लाठी-डंडो से पिटाई की। किला थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली।
विज्ञापन

महिला के पति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका अपनी पत्नी के साथ मनमुटाव चल रहा है। 16 मई को उसने अपनी पत्नी को अमित के साथ पकड़ लिया, इसके बाद उसने बातचीत करने के लिए उसने अमित के माता-पिता, चाचा-चाची व अन्य परिजनों को अपने घर पर बुलाया। उसी दिन शाम को करीब सात बजे अमित का भाई अपने आठ-10 साथियों के साथ उनके घर पर पहुंचा और हमला कर दिया। इस हमले में उसके दाहिने हाथ और दूसरे युवक के दोनों कंधों पर गंभीर चोटें आईं। किला थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें