फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: दहेज हत्या के आरोपी पति को न्यायिक हिरासत में भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
- दहेज उत्पीड़न से परेशान होकर विवाहिता ने की थी आत्महत्या
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। थाना पुराना औद्योगिक क्षेत्र के हरिनगर में विवाहिता नीलम की आत्महत्या के मामले पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने दहेज हत्या के आरोपी पति अरविंद को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
सोमवार को गोहाना रोड निवासी रविशंकर ने पुराना औद्योगिक थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उनका कहना था कि उनकी बेटी का विवाह 2021 में हरिनगर निवासी अरविंद के साथ हुआ था। अरविंद एक ठेकेदार के पास चौकीदार की नौकरी करता है। शादी क बाद से ही पति अरविंद व सास संतोष दहेज के लिए परेशान कर रहे थे। कई बार उनके साथ मारपीट भी कर चुके थे। रविवार रात को अरविंद ने फोन पर सूचना दी कि नीलम ने कमरे में फंदा लगा लिया है। जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे तो नीलम का शव बेड पर पड़ा था। इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी अरविंद को हिरासत में ले लिया था। मंगलवार को आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवाहिता की मौत के मामले में पति और सास के खिलाफ दहेज हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी पति को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
- देवेंद्र, प्रभारी थाना पुराना औद्योगिक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें