फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: संतान न होने से आहत महिला ने लगाया था फंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। थाना तहसील कैंप मोतीराम कॉलोनी में शादी के 11 साल बाद भी संतान न होने से आहत महिला सीमा ने फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों का कहना है वह काफी समय से तनाव में रहती थी। थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। मूल रूप से लखीमपुर निवासी अनूप की शादी 11 साल पहले सीमा के साथ हुई थी लेकिन उनकी कोई संतान नहीं थी। इस कारण सीमा तनाव में रहती थी। कई बार वह इतनी दुखी हो जाती थी कि मरने की बात करती थी। सोमवार को उन्होंने फंदा लगा लिया। सूचना पर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों का सौंप दिया। थाना प्रभारी दीवान सिंह ने बताया कि महिला ने फंदा लगा लिया था। परिजनों ने मानसिक तनाव में फंदा लगाने की बात कही। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें