समालखा अनाज मंडी में 10वां श्याम महोत्सव में अतिथियों का सम्मानित करते पदाधिकारी।
समालखा। एक शाम सांवरिया के नाम 10वां श्याम महोत्सव श्री श्याम सेवा मंडल की द्वारा समालखा अनाज मंडी में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान सात चांदी की बांसुरी के लक्की ड्रा निकाले गए। इसके लिए श्रद्धालुओं में खास उत्साह देखने को मिला। कीर्तन को सुनने के लिए आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों श्रद्धालु पंडाल में पहुंचे। कीर्तन में मुख्यातिथि के रूप में आकाश भट्टा (पंजाब) तथा समालखा विधायक मनमोहन भड़ाना के भाई कृष भड़ाना शामिल हुए। विशिष्ट अतिथि पंकज जैन और सचिन जैन ने ज्योत प्रचंड कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
भजन संध्या में गायक रेशमी शर्मा (पटना), गौरव दत्त (अलवर), आरती शर्मा (दिल्ली), संदीप तायल (सोनीपत) और नरेश पूनिया ने अपने भजनों से श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। मंडल की ओर से बाबा का भव्य श्रृंगार, कीर्तन और विशाल भंडारे की विशेष व्यवस्था की गई, जिस पर लाखों रुपये खर्च किए गए। इस अवसर पर समाजसेवी सुभाष रमन, पूर्व पार्षद श्याम बरेजा, संजय गोयल, सुमेश जैन, अश्वनी जैन उर्फ मोनू, रवि जैन, विजय जैन व वीके जैन उपस्थित रहे।
समालखा अनाज मंडी में 10वां श्याम महोत्सव में अतिथियों का सम्मानित करते पदाधिकारी।