शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा से मिलने के बाद जानकारी देते हुकटा के प्रधान डॉ. विजय मलिक व अन्य।
- फोटो : 1
पानीपत। हरियाणा यूनिवर्सिटीज कॉन्ट्रेक्टचुअल टीचर्स एसोसिएशन (हुकटा) के प्रतिनिधिमंडल ने वीरवार को शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा से भाजपा कार्यालय में मुलाकात की। इस दौरान विश्वविद्यालयों में कार्यरत अनुबंधित शिक्षकों के लिए जॉब सिक्योरिटी बिल लाने की मांग रखी गई।
प्रतिनिधिमंडल ने मांगों पर विस्तार से चर्चा के लिए समय भी मांगा और अनुबंधित शिक्षकों को स्कूलों के गेस्ट टीचरों की तरह नियमित करने की बात कही। शिक्षा मंत्री ने सरकार स्तर पर मामले पर विचार करने और सकारात्मक कदम उठाने का आश्वासन दिया।
हुकटा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. विजय मलिक ने बताया कि प्रदेश के विश्वविद्यालयों में करीब 1400 अनुबंधित सहायक प्राध्यापक वर्षों से कार्यरत हैं। उन्होंने जॉब सिक्योरिटी एक्ट बनाने की मांग की ताकि शिक्षकों को कानूनी सुरक्षा मिल सके।
उन्होंने कहा कि यह कदम शिक्षकों को मानसिक और आर्थिक सुरक्षा देगा तथा वे अधिक समर्पण के साथ कार्य कर सकेंगे।
इस मौके पर डॉ. सुमन रंगा, डॉ. अमित मलिक, डॉ. सोहनलाल, डॉ. प्रवीण कुमार, डॉ. निधि यादव, डॉ. अंजू देवी और डॉ. पूनम मौजूद रहीं।