फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: वाहनों की नई सीरिज में एचआर 06 बीसी 7777 नंंबर 2.90 लाख रुपये में बिका

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। एसडीएम पानीपत कार्यालय के वाहन रजिस्ट्रेशन की नई सीरिज एचआर 06 बीसी शुरू हो गई। इसकी खुली बोली शुक्रवार को एसडीएम कार्यालय में की गई। जोड़ों के नंबरों को लेकर सबसे ऊंची बोली गई। एचआर 06 बीसी 7777 नंंबर 2.90 लाख रुपये में बिका। यह पार्थ ने लिया है। इनकी सरकारी बोली 50 हजार रुपये से शुरू की गई थी। गाड़ी और दूसरे वाहनों की खरीद को लेकर लोगों में बढ़ रहे क्रेज को देखते हुए पिछली सीरिज तीन महीने में ही पूरी हो गई। प्रशासन को लोगों की मांग पर नई सीरिज शुरू की।
विज्ञापन

एसडीएम मनदीप सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को कोर्ट रूम में वीआईपी नंंबरों की खुली बोली कराई गई। वीआईपी नंबर लेने के लिए लोगों ने भागीदारी की व बढ़-चढ़कर बोली लगाई। 50 हजार रुपये राशि से शुरू बोली ढाई लाख से ऊपर तक भी पहुंच गई। सामान्य रूप से बोली एक या दो घंटे में पूरी हो जाती थी, लेकिन इस बार सुबह से सायं तक बोली और नंबर जारी करने की प्रक्रिया चली। इस दौरान कई बार दलाल भी फाइलों को लेकर पहुंचे। वे पूरा समय आसपास खड़े रहे। विदित है कि पिछली सीरिज तीन महीने ही चल पाई। जबकि इससे पहले छह महीने या एक साल में नई सीरिज आती थी। पिछली सीरिज में तेजी से नंंबर जाने के बाद एडीएम कार्यालय की वाहन पंजीकरण शाखा ने नई सीरिज को लेकर परमिशन मांगी।

इस नंंबर की बोली इतने में लगी
पार्थ ने एचआर 06 बीसी 7777 नंबर 2.90 लाख रुपये की बोली लगाकर लिया। इसी के साथ बोलीदाता अमरदीप ने एचआर 06 बीसी 1111 की बोली 2.31 लाख लगाई। बोलीदाता सन्नी ने एचआर 06 बीसी 9999 की बोली 2.11 लाख लगाई। राजकुमार ने एचआर 06 बीसी 1000 की बोली 1.41 लाख, गोपाल नारंग ने एचआर 06 बीसी 3333 की बोली 1.40 लाख, आदित्य ने एचआर 06 बीसी 8888 की बोली 1.30 लाख लगाई। कुंवर दीप ने एचआर 06 बीसी 1313 की बोली 1.14 लाख रुपये लगाई। हरीश काठपाल ने एचआर 06 बीसी 5555 की बोली 1.11 लाख रुपये लगाई। विक्रम कंधौल ने एचआर 06 बीसी 6666 नंबर 1.06 लाख रुपये में लिया। रोनित ने एचआर 06 बीसी 4444 की बोली 1.01 लाख, अजय गुप्ता ने एचआर 06 बीसी 0555 की बोली 80 हजार में लगाई। वर्णित ने एचआर 06 बीसी 5000 नंबर की बोली 79 हजार में लगाई। मदन लाल ने एचआर 06 बीसी 0111 की बोली 61 हजार में लगाई। रिद्धि ने एचआर 06 बीसी 1818 की बोली 60 हजार में लगाई। सुनील ने एचआर 06 बीसी 7000 की बोली 59 हजार में लगाई। दिनेश ने एचआर 06 बीसी 4500 की बोली 44 हजार और आशीष ने एचआर 06 बीसी 1010 की बोली 12 हजार में लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें