फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बिजली और पानी सुचारु रखने को एक्शन में प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। प्रशासन गर्मी के मौसम में बिजली व पानी की मांग बढ़ने पर इनको सुचारु रखने के लिए एक्शन में आ गया है। प्रशासन ने बिजली और नगर निगम अधिकारियों को दोनों सेवाओं को निर्बाध रूप से चलाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने शुक्रवार को कैंप कार्यालय में अधिकारियों की बैठक कर बिजली व पानी की सप्लाई को लेकर विचार-विमर्श किया। उन्होंने दोनों की वर्तमान स्थिति पर चर्चा भी की। डीसी ने आमजन से अपील की है कि वे बढ़ते तापमान में बिजली के उत्पादों को सामूहिक रूप से इस्तेमाल करें जिससे बिजली की खपत कम हो और इसका सही उपयोग किया जा सके।
उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में बिजली की खपत 40 प्रतिशत अधिक बढ़ गई है। आमजन को चाहिए कि वे घरों में अलग-अलग कमरों में अलग-अलग बिजली उत्पादों को एक साथ न चलाएं। खासकर एक एसी चलाकर ही उसमें सामूहिक रूप से बैठें ताकि बिजली की खपत कम हो। सभी नागरिक बढ़ते तापमान में घरों से काम होने पर ही निकलें और धैर्य से काम लें।
विज्ञापन

गर्मी में लोड अधिक होने पर बिजली की तार चिपक जाती हैं और खंभे भी गर्म हो जाते हैं। ऐसे में बिजली कर्मियों द्वारा त्वरित रूप से ठीक करना संभव नहीं हो पाता। बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता डीएस छिक्कारा ने बताया कि अत्यधिक लोड वाले फीडरों की पहचान कर उनका लोड कम करने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं नगर निगम एक्सईएन राजेश कौशिक ने बताया कि पेयजल की आपूर्ति सुचारु की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें