पानीपत। सेक्टर 25 में इंडो फार्म वाली गली में पांच- छह युवकों ने पार्क अस्पताल के प्रबंधक पर हमला कर दिया। अब तक हमले के कारण सामने नहीं आए हैं। प्रबंधक ने इसकी शिकायत चांदनी बाग थाना पुलिस में दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
चंडीगढ़ के सेक्टर 11 निवासी मृणाल तलवार ने बताया कि वह पानीपत में सिवाह गांव के पास स्थित पार्क अस्पताल में बतौर प्रबंधक कार्यरत है। वह रिसालू रोड स्थित स्टे सेफ पीजी में किराये पर रहता है। वह बुधवार शाम को अस्पताल से अपने कमरे पर जा रहा था। जब वह इंडो फार्म वाली गली में पहुंचा तो एक मोटरसाइकिल पर दो युवक आए। उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल उसकी कार के आगे अड़ा दी। वह कार से नीचे उतरकर उन युवकों से बात करने लगा। तभी वहां पांच छह युवक आ गए। उन्होंने आते ही उस पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। उसकी बुरी तरह से पिटाई की गई। आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। उसने पार्क अस्पताल में जाकर अपना इलाज कराया और पुलिस को घटना की शिकायत दी।