फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: कैंटर की टक्कर में साइकिल सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सनौली। जलालपुर प्रथम गांव के पास एक कैंटर चालक ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। हादसे में घायल साइकिल सवार की उपचार के दौरान मौत हो गई। सनौली थाना पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर अज्ञात कैंटर चालक पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


शामली के डुढ़ार गंगेरू गांव निवासी गांव रत्तन सिंह (62) बापौली निजी काम से आया था। वह बुधवार शाम को वापस साइकिल पर शामली लौट रहा था। जलालपुर प्रथम गांव के अड्डे पर पीछे से आए तेज रफ्तार कैंटर ने उनको टक्कर मार दी थी। कैंटर चालक मौके से फरार हो गया। हादसे में घायल रत्तन सिंह को ग्रामीणों ने सनौली रोड स्थित निजी अस्पताल में दाखिल कराया था। देर रात को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें