फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: हादसे में घायल होमगार्ड पीजीआई रेफर

Thu, 01 May 2025 03:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
मतलौडा। 18 दिन पहले सड़क हादसे में घायल हुए होमगार्ड की हालत नाजुक बनी हुई है। दो दिन पहले होमगार्ड को पीजीआई रेफर कर दिया गया। उधर, पुलिस ने घायल की पत्नी की शिकायत पर बाइक सवार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मतलौडा क्षेत्र के आदियाना गांव निवासी ऊषा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पति दिलबाग सिंह होमगार्ड है। 12 अप्रैल को पुराना औद्योगिक थाने में डयूटी पर जा रहे थे। जैसे ही वह मतलौडा के पास पहुंचे तो बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी थी। जिसके बाद से ही उनका एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। दो दिन पहले चिकित्सकों ने पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें